ब्लॅक अँड व्हाईट कल्याण वार्ताहर
हिंदू नवसंवत्सर और गुड़ी पड़वा के दूसरे दिन यानि चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया को चेटी चंड का पर्व मनाया जाता है. चेटी चंड के पावन पर्व को सिंधी समाज संत झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. संत झूलेलाल जिन्हें उडेरोलाल भी कहा जाता है, उन्हें 'समुद्र का रक्षक' और सिंधी समाज का संरक्षक भी माना जाता हैं!
इसी पावन पर्व पर कल्याण की माधव संकल्प सोसायटी के निवासि इस त्योहार को पिछले तेरा वर्षोंसे हर्ष और उल्हास के साथ मनाते है!उसी तरह इस वर्ष भी सोसायटी के सभी परिवार इस मौके पर पुरी श्रद्धा के साथ सामील हुये!
बच्चे,बुजुर्ग, महिलाये,नौजवान सभी ने बढचढ कर हिस्सा लिया. इस मौके पर परिवारोकें नौजवानोनें गीत संगीत और नृत्य के साथ भक्तिभाव से नृत्यनाटिका प्रस्तुत करके अपनी विशेष रुची दिखाई.
सोसायटी की महिलाओने भी अपनी सिंधी संस्कृती और सिंधी भाषा को जीवित रखने का संकल्प किया. इसी तरह हर साल ये त्योहार हमेशा उत्साह से मनाने का वादा किया है.


इस समारोह को सफल करने के लिये सोसायटी के मेंबर श्री.पवन फतनानी ,श्री.संतराम वेरहाणी, श्री.किशन राजाइ, श्री.लाखी पारवाणी, श्री.मनिष बालानी,श्री.अशोक वालेछा आदी सभीने मेहनत और श्रद्धा से प्रयास किया.
.jpg)





Post a Comment
0 Comments